{"_id":"65be7e789a06bb5b4d058ef4","slug":"aap-leader-going-to-delhi-to-protest-stopped-at-the-border-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105286-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे आप नेता को बॉर्डर पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे आप नेता को बॉर्डर पर रोका
Sat, 03 Feb 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो के जरिये दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाते हुए आप नेता अनुराग ढांडा, नवीन जून।
बहादुरगढ़। आम आदमी पाटी के युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन जून को बहादुरगढ़ के टिकरी बार्डर पर पुलिस ने रोक लिया। वह दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधलेबाजी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन वे पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो ट्रेन से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे।
आप नेता नवीन जून ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आह्वान पर वह विरोध प्रदर्शन किया जा रहे थे। वह शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हुए तो टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस तैनात थी। उनकी गाड़ी को देखते ही पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रोक लिया। जिन गाड़ियों पर पार्टी के झंडे लगे थे उन्हें भी भी पुलिस ने रुकवा लिया। नवीन जून ने कहा कि जब मेयर पद के चुनाव में ही भाजपा धांधलेबाजी कर सकती है तो दूसरे बड़े चुनाव में वह कहां पीछे रहने वाली है।