{"_id":"68eac918776eff40fd0f50d1","slug":"a-young-man-was-beaten-up-for-drinking-water-resulting-in-his-death-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118156-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी पीने को लेकर कर दी थी युवक की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी पीने को लेकर कर दी थी युवक की पिटाई, मौत
Sun, 12 Oct 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहित ने अभी टैंकर की टोंटी खोलकर पानी की कुछ बूंदें ही पी थीं कि टैंकर संचालक पहुंच गया और नौजवान की पिटाई कर दी। पिटाई से कराह रहा रोहित अभी खुद को संभाल भी नहीं पाया था कि संचालक ने तीन लोग और बुला लिए और दम भर मारा। जैसे-तैसे वह घर पहुंचा। परिजनों को पूरी घटना बताई। पिटाई से वह गंभीर रूप से बीमार हो गया और उसकी मौत हो गई।
अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड की ओर से कराया गया है। लाइनपार थाना प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह मामला छिकारा कॉलोनी का है।
वहीं परिजनों ने पुलिस ने पिटाई के कारण मौत की बात कही है। साथ ही टैंकर संचालक पर हत्या का मामला दर्ज करने का आग्रह किया है।
मृतक 26 वर्षीय रोहित श्रमिक था। परिवार उत्तर प्रदेश के अब्दुलागंज, जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है। वह वर्षों से छिकारा कॉलोनी में रह रहे हैं। मृतक के परिजन रिया और बॉबी का कहना है कि रोहित ने दोपहर के समय कॉलोनी से गुजर रहे टैंकर की पीछे वाली टोंटी खोलकर पानी पीया था।
विज्ञापन
इससे टैंकर संचालक गुस्से में आ गया और उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद वह तीन युवकों के साथ आया और फिर से रोहित के साथ मारपीट की। इसके बाद रोहित घर पहुंच गया। रात के समय करीब एक बजे रोहित की तबीयत बिगड़ी तो वह नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। परिवार का आरोप है कि रोहित की मौत टैंकर संचालक के पीटने से हुई है।
छिकारा
कॉलोनी निवासी रोहित की मौत हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है। उसे गंभीर बीमारी थी। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-परमजीत सिंह, एसएचओ, थाना लाइनपार, बहादुरगढ़।