फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A young man returning home after completing his duty was shot

ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे युवक को मारी गोली

Wed, 14 Jul 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home after completing his duty was shot
बादली। खेड़ी जट्ट गांव में ड्यूटी करके अपने घर लौट रहे एक युवक को गांव के ही दूसरे युवक ने गोली मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन युवक को इलाज के लिए झज्जर के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के चलते घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। मामले की सूचना बादली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते थाना प्रभारी बाबूलाल मौके पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

खेड़ी जट्ट निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट गाड़ी चलाने का काम करता है। सोमवार की शाम को वह ड्यूटी खत्म करके दिल्ली से बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में उसके फोन पर दोस्त मिंटू की काल आई। उससे मिलने को कहने लगा। कुलदीप का कहना है कि बातचीत के अनुसार मिंटू मुझसे बादली से खेड़ी जट्ट जाने वाले मार्ग में मिला और जान से मारने की नीयत से मेरी सीने में गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

कुलदीप ने कहा है कि वह अपनी बाइक वहीं छोड़ अपनी जान बचाकर भाग गया। परिजन इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई पवन का कहना कि पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed