फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A young man entered the house and killed him with a sharp weapon

घर में घुसकर युवक की तेजधार हथियार से हत्या

Wed, 07 Apr 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the house and killed him with a sharp weapon
बहादुरगढ़। दहकोरा गांव में मंगलवार अलसुबह कमरे में सो रहे एक युवक की तेजधार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। युवक के परिजनों ने लुहारहेड़ी के रहने वाले बाप-बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। आसौदा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें हर पहलू से वारदात को सुलझाने में लगी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दहकोरा निवासी प्रदीप (24) मंगलवार की सुबह अपने घर के साथ बने एक कमरे में सो रहा था। मंगलवार की अलसुबह करीब सवा चार बजे स्कूटी पर सवार होकर दो व्यक्ति यहां पहुंचे। उन्होंने किसी नुकीले तेजधार हथियार से प्रदीप की छाती और कमर पर कई वार कर दिए। इसमें वह लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। प्रदीप के परिजनों को जब इसका पता चला तो वे तुरंत उसे इलाज के लिए लेकर रोहतक के पीजीआईएमएस पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक प्रदीप के चाचा जगमाल ने आसौदा थाना पुलिस को बयान देते हुए बताया कि प्रदीप की कुछ माह पहले गांव लुहारहेड़ी के रहने वाले एक परिवार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस मामले में फिर दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी। जगमाल ने आरोप लगाया है कि उसके भतीजे प्रदीप की हत्या लुहारहेड़ी के रहने वाले अजय व राजेश ने की है। दोनों पिता-पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार प्रदीप चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक भाई और एक बहन अविवाहित हैं। प्रदीप भी अविवाहित था। मंगलवार को थाना आसोदा पुलिस ने रोहतक के पीजीआईएमएस में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की धरपकड़ जारी
दहकोरा गांव में एक युवक की नुकीले हथियार से वार करके हत्या करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चाचा जगमाल के बयान पर लुहारहेड़ी के रहने वाले बाप-बेटे के खिलाफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कई एंगल से उक्त वारदात की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
-जसबीर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रबंधक आसौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed