{"_id":"66d79b59363d0525930912f5","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-roof-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109610-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छत से गिरकर एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छत से गिरकर एक युवक की मौत
Wed, 04 Sep 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मेन बाजार स्थित एक कॉलोनी में छत से गिरकर एक युवक की जान चली गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय हरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह सोमवार की शाम को छत पर बैठा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। किसी की नजर पड़ी तो उसे संभाला गया। उसे गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान लिए।
विज्ञापन