फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A warning has been issued to cut off the water supply to the villages, giving them three days' notice.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांवों की पेयजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी, तीन दिन का दिया समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A warning has been issued to cut off the water supply to the villages, giving them three days' notice.
फोटो-56: बहादुरगढ़ में जन स्वास्थ्य विभाग के यूनियन कार्यालय पर प्रदर्शन करते एचकेआरएन के कर्मचा
बहादुरगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के तहत कार्यरत कई कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में सैलरी जारी नहीं की गई तो वे बहादुरगढ़ उपमंडल के सभी गांवों की पेयजल सप्लाई बंद कर देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय पर एकत्र होकर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि चार महीने से वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। चेतावनी दी कि यदि आगामी तीन दिनों के भीतर उनकी सैलरी जारी नहीं की गई तो वे बहादुरगढ़ उपमंडल के सभी गांवों की पेयजल सप्लाई बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई यूनियन के जिला प्रधान राजेश दहिया, जिला सचिव सुनील शर्मा और यूनियन प्रधान अमित राठी ने की। उनके साथ निशांत, दीपक, सुनील, सतीश सहित कुल 29 कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed