{"_id":"613fa1a88ebc3e3ee775fad0","slug":"a-vehicles-collided-with-the-car-driver-due-to-nap-three-injured-jhjhar-news-rtk623881699","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक को झपकी आने से चार गाड़ियां भिड़ीं, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक को झपकी आने से चार गाड़ियां भिड़ीं, तीन घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। छुछकवास मार्ग पर तलाव मोड़ के पास सोमवार की सुबह करीब सात बजे एक कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण तीन कारें व एक स्कूल बस में टक्कर हो गई। जिससे एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के डहीना गांव निवासी ऋषि देव अपनी कार में सवार होकर नीतू व बंटु के साथ भिवानी जिले के मानेहरू गांव से गुरुग्राम जा रहे थे। वे तलाब मोड़ के पास पहुंचे तो उसको नींद की झपकी आ गई और कार सामने से आ रही एक्सयूवी कार से टकराते हुए साथ से गुजर रही एक ईको गाड़ी से टकरा गई, जबकि टक्कर के बाद एक्सयूवी गाड़ी साथ से गुजर रही निजी स्कूल की बस से टकरा गई। घटना में ऋषि व उसकी कार में बैठी नीतू, इको कार में सवार बाढ़सा निवासी देवेंद्र घायल हो गए, जबकि एक्सयूवी गाड़ी में गुरुग्राम से अपने बेटे लक्ष्य को छुछकवास गांव में एक निजी स्कूल में छोड़ने के लिए आ रहे अनुज कुमार, सासरौली से इको गाड़ी में लस्सी लेकर आ रहे बाढ़सा गांव निवासी पवन कुमार व बंटु बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि स्कूल बस में कोई बच्चा सवार नहीं था।
वर्जन
सोमवार की सुबह चार गाड़ियों की भिड़ंत होने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- किरण, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।