बहादुरगढ़।
सेक्टर-9 स्थित महर्षि दयानंद पार्क में 25 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा। विधायक राजेश जून, नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा और वार्ड पार्षद सविता राजेश सैनी ने शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में लोगों ने सेक्टर 9 के कम्युनिटी सेंटर के सुधारीकरण की भी मांग की जिस पर चेयरपर्सन ने अधिकारियों को जल्द से जल्द इसकी एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करने के निर्देश दिए। मौके पर पार्षद राजेश तंवर, हरज्ञान कौशिक, जगबीर डागर, एनएस कपूर, महेंद्र दहिया, अतर सिंह, महेंद्र जांगड़ा, मनमोहित गुप्ता आदि मौजूद थे।