{"_id":"690e5f8bdc8066711303f3b6","slug":"a-security-guard-was-attacked-for-showing-a-mobile-phone-to-children-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118741-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्चों को मोबाइल दिखाने पर सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्चों को मोबाइल दिखाने पर सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा में बच्चों को मोबाइल दिखाने को लेकर एक युवक ने साथियों के साथ सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिक्योरिटी गार्ड के शरीर पर काफी चोटेें आई हैं।
शिकायत पर थाना आसौदा के अंतर्गत आने वाली मांडौडी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 4 नवंबर की है लेकिन पुलिस को शिकायत शुक्रवार को दी गई है।
गांव छारा निवासी वजीर सैनी ने बताया कि वह रोहतक के इस्माइला स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। 4 नवंबर को वह अपने घर पर थे तो उन्हें गांव के ही अनूप ने नरेंद्र के प्लॉट पर बुलाया। वहां पर अनूप और उसके साथियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
अनूप ने उन पर आरोप लगाया कि वह नरेंद्र के बच्चों को फोन दिखाता है और उन्हें बिगाड़ रहा है। इसी बात को लेकर अनूप ने डंडा उठाकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह जमीन पर गिर गए। बचाने आई मां सुमित्रा और मौसी रानी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीडि़त ने जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।