फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   a robbery on the strength of a pistol 7.3 lakhs

पिस्तौल के बल पर लूटे 7.33 लाख रुपये

Fri, 27 Aug 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
a robbery on the strength of a pistol 7.3 lakhs
बादली। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर एक कंपनी के मोटरसाइकिल सवार कैश आफिसर से चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सात लाख 33 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरे दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आए थे। उन्होंने कैश लेकर जा रहे व्यक्ति पर चाकू से हमला किया और पिस्तौल दिखाकर नकदी से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के बक्करवाला निवासी अमित कुमार दिल्ली की कंपनी एसआईबी में कैश ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह बहादुरगढ़ और झज्जर के मारुति शोरूम से कैश एकत्रित करके गुरुग्राम बैंक में जमा करवाते हैं। वीरवार को 7 लाख 33 हजार 830 रुपये इकट्ठे करके गुरुग्राम के लिए रवाना हुए थे। बैग में नकदी रखकर वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे तो दुल्हेड़ा और कबलाना गांव के बीच माइनर के पास दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उनको रोक लिया। अमित के अनुसार, एक युवक ने उनकी ओर पिस्तौल तान दी और एक अन्य युवक ने चाकू से उनकी कमर पर वार कर दिया। पिस्तौल तान देने के बाद वह घबरा गए और युवकों ने धमकी देते हुए उनके हाथों से रुपयों का बैग ले लिया। रुपये लूटने से पहले उनका मोबाइल फोन भी लुटेरों ने अपने कब्जे में ले लिया। पैसे छीनने के बाद लुटेरे अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि दो लुटेरे अपनी मोटरसाइकिल से बहादुरगढ़ की ओर गए जबकि दूसरे दो लुटेरे झज्जर की ओर भाग गए। चाकू से चोट आने पर अमित ने अस्पताल में मरहम पट्टी करवाई। अमित ने लूट होने की सूचना फोन से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर डीएसपी राहुल देव और बादली पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल पहुंचे। सीआईए की टीम ने भी वारदात स्थल पहुंचकर लुटेरों की तलाश के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने पुलिस को बताया कि वह करीब 11 बजे बहादुरगढ़ और झज्जर से कैश एकत्रित कर चला था। जब वह 11 बजकर 30 मिनट पर दुल्हेड़ा-कबलाना रोड पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल और चाकू के बल पर 7 लाख 33 हजार 830 रुपये लूट लिए। अमित के अनुसार वह गुरुग्राम के एचडीएफसी बैंक में कैश जमा करवाने के लिए जा रहा था और सभी पैसे एक बैग में रखे हुए थे।

वर्जन
अमित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की कई टीमें तलाश में जुट में जुटी हैं। लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया गया है।
- राहुल देव, डीएसपी
----------------------
फोटो 7 : मामले की जांच के लिए बाबू लाल को लगी चोट देखते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed