{"_id":"6064d3af8ebc3e8d195ac9ca","slug":"a-reward-of-25-thousand-rupees-arrested-in-the-case-of-murder-on-five-days-police-remand-jhjhar-news-rtk6023860170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
झज्जर। वर्ष 2019 में छुछकवास क्षेत्र में होली के दिन एक युवक की गोलियां मार हत्या करनेे के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है। बेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। बुधवार को मामले की जानकारी डीएसपी राहुल देव ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। आरोपी की पहचान अंकुश उर्फ कालू पुत्र राजबीर निवासी गांव मलिकपुर के तौर पर की गई।
डीएसपी राहुल देव ने बताया कि 21 मार्च 2019 में होली के दिन थाना बेरी के अंतर्गत छुछकवास चौकी के क्षेत्र में हुई अच्छेज गांव निवासी भीम सिंह की हत्या के मामले में अति वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि थाना बेरी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बेरी सिटी एरिया में गश्त पर तैनात थी। टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया। युवक की तलाशी ली गई तो मौका पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी अंकुश उर्फ कालू मार्च 2019 में होली के दिन गांव छुछकवास के एरिया में हुई एक युवक की हत्या के मामले में झज्जर पुलिस का अतिवांछित आरोपी था। हत्या के उपरोक्त मामले कार्रवाई करते हुए अदालत ने उसे उद्धघोषित आरोपी घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में थाना बेरी क्षेत्र में होली के दिन हुई एक युवक की हत्या की वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए उपरोक्त आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 21 मार्च 2019 को पुलिस चौकी छुछकवास के पास में गांव अच्छेज निवासी युवक भीम की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पकड़े गए आरोपी से हत्या की उपरोक्त वारदात में और कौन-कौन दोषी शामिल थे। इसके कारणों के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।