{"_id":"6986569bf296370921097fb6","slug":"a-person-died-in-a-road-accident-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131433-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
06jjrp18- झज्जर। पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई करते पुलिस। संवाद
झज्जर। गुरुग्राम फ्लाई ओवर के पास वीरवार रात को एक सड़क हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गांव मदाना खुर्द निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उन्होंने एक गाड़ी ले रखी है जो उनके पिता के नाम है और उनकी गाड़ी को पिता राज सिंह चलाते थे। पांच जनवरी को उनके पिता अपनी गाड़ी को लेकर हेलीमंडी से झज्जर आ रहे थे।
इस दौरान रात जब उसकी उसके पिता से बात हुई तो बताया कि झज्जर में सामान उतारकर एक घंटे में घर आएंगे। इसके बाद किसी राहगीर ने फोन करके बताया कि गाड़ी पर उसका नंबर लिखा था। गाड़ी का झज्जर में बाइपास पर गुरुग्राम फ्लाई ओवर के पास एक्सीडेंट हो रखा है और चालक अंदर ही फंसा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद वह अपने परिवार के साथ मौका पर गाड़ी के पास पहुंचे तो उसने देखा कि उनकी गाड़ी आगे से बिलकुल पिचकी हुई है और उसका पिता ड्राईवर सीट पर गाड़ी में फंसे हुए थे जिनकी मौत हो चुकी थी।
उनकी गाड़ी के पास एक लोहे की प्लेट पड़ी हुई थी जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे हुए है। योगेश ने आशंका जताई है कि उनके पिता की गाड़ी से आगे चल रहे ट्रॉला ने लापरवाही से गाड़ी को तेज चलाकर ब्रेक मार दिए जिससे उसके पिता की गाड़ी ट्रॉला में जा लगी।
हादसे के बाद गाड़ी चालक मौका से भाग गया। पुलिस ने थाना शहर झज्जर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।