फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A one-kilometer stretch of road has been broken for a year.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक साल से टूटी पड़ी एक किलोमीटर की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
A one-kilometer stretch of road has been broken for a year.
15jjrp11- बेरी से दुजाना मार्ग की खराब हालत। संवाद
बेरी। पिछले एक साल से बेरी-दुजाना मार्ग पर करीब एक किलोमीटर की सड़क टूटी हुई हैं और स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक व लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं। उसके बावजूद कोई समाधान नही हो रहा हैं।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल महामंत्री व बेरी नगर पालिका में मनोनीत पार्षद संदीप ने बताया कि टूटी सड़क ने बनाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की शिकायत समाधान शिविर में दी गई है। विभाग के अधिकारी सरकार की छवि को खराब करने के लिए इस टूटी सड़क का निर्माण नहीं करवा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन माह पहले बेरी विधानसभा के प्रभारी हरेंद्र रामरत्न ने बेरी भाजपा मंडल की कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं के साथ बेरी रेस्ट हाउस में बैठक की थी। उसमें बेरी-दुजाना मार्ग पर टूटी सड़क का मुद्दा उठाया गया था। बेरी मंडल की तरफ से कई बार बेरी एसडीएम को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष आचार्य राजवीर का कहना है कि दुजाना मार्ग पर टूटी सड़क से हो रही आमजन को परेशानी की शिकायत परिवेदना बैठक में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed