फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A Ministry of External Affairs clerk died in a road accident.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में विदेश मंत्रालय क्लर्क की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A Ministry of External Affairs clerk died in a road accident.
03jjrp14- मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो।
बेरी। रोहतक-झज्जर मार्ग पर रिटौली मोड़ के पास सड़क हादसे में दिल्ली विदेश मंत्रालय में कार्यरत क्लर्क राजेंद्र की मौत हो गई। बालंद निवासी राजेंद्र रविवार रात बाइक पर झज्जर से गांव लौट रहे थे। इस दौरान ट्रक ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसे के बाद राजेंद्र घायल हो गए। उन्हें रोहतक पीजीआई दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र 8 साल से दिल्ली स्थित विदेशी मंत्रालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह किसी काम से रविवार को झज्जर गए हुए थे। झज्जर से लौटते समय हादसा हुआ। वह छह साल के लड़के के पिता थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि झज्जर-रोहतक मार्ग पर रिटौली मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने की शिकायत मिली थी। हादसे में गांव बालंद निवासी बाइक सवार युवक राजेंद्र की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed