{"_id":"68fa909de6ed2e7bfd05521f","slug":"a-man-crossing-the-road-after-parking-his-vehicle-was-hit-by-a-car-and-died-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118366-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी खड़ी कर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी खड़ी कर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 24 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : अस्पताल में पहुंचे मृतक परमजीत के परिजन। संवाद
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़-बेरी मार्ग पर टांडाहेड़ी गांव के पास वीरवार की सुबह कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कार चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मृतक की पहचान लोवा खुर्द निवासी परमजीत सिंह (40) के रूप में हुई है। लोवा खुर्द निवासी परमजीत वीरवार की सुबह अपनी कार में सवार होकर टांडाहेड़ी स्थित अपने डस्ट स्टॉक पर पहुंचे थे। जैसे ही कार से उतरकर सड़क पार करने लगे तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परमजीत दो बच्चों का पिता थे। परिजनों के अनुसार, रोजाना की तरह वीरवार सुबह परमजीत अपनी गाड़ी में गांव टांडाहेड़ी स्थित अपने डस्ट स्टॉक पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
वह स्टॉक के सामने खड़ी करके स्टॉक की ओर जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।