फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A grand fair was organised on the occasion of Basoda festival in Nunishekhpura, crowds of devotees gathered since morning.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नूनीशेखपुरा में बासोड़ा पर्व पर लगा भव्य मेला, सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A grand fair was organised on the occasion of Basoda festival in Nunishekhpura, crowds of devotees gathered since morning.
फोटो नंबर-12शीतला माता के दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। संवाद
नारनौल। बासोड़ा पर शहर के समीपवर्ती गांव नूनीशेखपुरा में सोमवार को शीतला माता के मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन

विशेष रूप से छोटे बच्चों को शीतला माता की धोक लगवाने के लिए महिलाओं और परिजनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मेला कमेटी और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

बासोड़ा पर्व को लेकर महिलाओं ने एक दिन पहले ही अपने घरों में भोजन तैयार किया। परंपरा के अनुसार शाम के समय घरों में राबड़ी, गुलगुले और अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं। अगले दिन सुबह शीतला माता को भोग लगाने के बाद परिवार के सभी सदस्य उसी बासी भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शीतला माता की छोटे बच्चों को धोक लगवाने की प्राचीन परंपरा है। मान्यता है कि माता के आशीर्वाद से बच्चों को कई प्रकार की बीमारियों से राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

मेले में लगी दुकानों पर बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में मेले को लेकर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed