फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A glimpse of Bangar's heritage and culture was seen in the festival.

Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्सव में बांगर की धरोहर और संस्कृति की दिखी झलक

Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Bangar's heritage and culture was seen in the festival.
01जेएनडी36: प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व विधायक प्रेमलता। संवाद
उचाना। बांगर उत्सव संगठन द्वारा नव वर्ष पर सोमवार को बांगर उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांगर की संस्कृति, धरोहर, सभ्यता को देखने के लिए लोग उत्साहित रहे।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डायरी विभाग से संंबंधित जानकारी जिसमें विशेष तौर पर पशुधन, दुग्ध डायरी के ऋण, परिवार आईडी, पेंशन, बीपीएल, आयुष्मान कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए भी स्टॉल लगाए गए। पीएम आवास योजना के तहत जो-जो योजनाएं, हरियाणा राज्य आजीविका मिशन से संबंधित जिसमें मनरेगा से संबंधित जानकारी दी गई। जिला जींद की महान विभूतिया, महिला शिक्षण संस्थानों, खेल स्टेडियमों, गोशालाओं, महाभारत कालीन तीर्थ स्थलों, खिलाडिय़ों, बागवानी, उद्योगों की प्रदर्शनी लगाई गई। बांगर क्षेत्र की प्राचीन धरोहरों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हर नव वर्ष के दिन बांगर उत्सव एक पर्व की तरह से मनाया जाएगा। हमारा क्षेत्र के लोग अपनी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, धरोहरों के साथ-साथ इतिहास के बारे में जाने ये इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। बांगर की धरती से पूरे देश में सौहार्द का संदेश गया है। सभी ने मिलकर एक साथ नव वर्ष मनाया। बांगर उत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विभिन्न गणमान्य लोगों को सम्मानित भी कार्यक्रम में किया गया।
विज्ञापन


पीएम मोदी को रोकना चाहता है इंडिया गठबंधन

पूर्व विधायक प्रेमलता ने कहा कि लोकसभा, प्रदेश के चुनाव सिर पर है। चुनाव एक साथ होंगे या अलग-अलग वो समय बताएगा। प्रेमलता ने इंडिया गठबंधन के बारे में कहा कि भानुमति ने कुनबा जोड़ा कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा। इन सबका निशाना एक ही पीएम नरेंद्र मोदी को रोकना। पीएम मोदी ने देश का नाम रोशन विदेशों में किया है। दुनिया की चौथी ताकत आज भारत देश बना है। उन्होंने कहा कि उचाना से दुष्यंत चौटाला का जीतना अच्छा मानती हॅूं क्योंकि यहां के लोगों को कम से कम अपने-पराए की पहचान तो हुई। कौन काम करने वाला है कौन नहीं करने वाला है पता तो लगा। हमारे परिवार निस्वार्थ भावना से उचाना को आगे बढ़ता देखना चाहता है। सवा चार साल में उचाना में कोई काम नहीं हुआ। गठबंधन रहे या ना रहे उचाना हलके से हर हाल में चुनाव लडेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की यात्रा नहीं रहेगी असरदार
पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी द्वारा निकाली जाने वाली न्याय यात्रा पर बोलते हुए भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में जो यात्राएं आज तक निकली उनका क्या हश्र हुआ है ये सबके सामने है। भारत जोड़ो यात्रा का एक बार लगता था प्रभाव नजर आएगा लेकिन जो चुनाव के नतीजे आए है उनसे नहीं लगता कि राहुल गांधी की यात्रा असरदार होगी। पहले उतर से दक्षिण किया था अब पूर्व से पश्चिम की यात्रा निकालेंगे। अब जिन प्रदेशों से राहुल गांधी की यात्रा निकलेंगी वहां पर कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर है। उन्होंने कहा कि जितनी भी पार्टियां इंडिया गठबंधन में शामिल हुई है वो सभी पार्टियां वो है जिनमें कुछ पार्टी ऐसी है जो राजनीति तौर पर हाशिए पर जा रही है। ऐसे पार्टियों में राजनीति तौर पर जमीन बचाने की जद्दोजहद है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, स्वामी राघवानंद, सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, जुगमिंद्र कोच, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, रामचंद्र अत्री, सज्जन चौधरी मौजूद थे।

01जेएनडी36: प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व विधायक प्रेमलता। संवाद

01जेएनडी36: प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व विधायक प्रेमलता। संवाद

01जेएनडी36: प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व विधायक प्रेमलता। संवाद

01जेएनडी36: प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व विधायक प्रेमलता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed