फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A gang has been made to kill the cousion

चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बनाया गैंग और कर दी हत्या

Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
A gang has been made to kill the cousion
A gang has been made to kill the cousion - फोटो : Bahadurgarh
रेवाड़ी के भरथल में आयोजित एक शादी समारोह में युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले हरिओम गैंग का सरगना हरिओम सीआईए बहादुरगढ़ के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस से हरिओम को गांव बामनोली में एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद बदमाश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सीआईए-2 कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि एसआई सत्यवान के नेतृत्व वाली सीआईए-2 की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बामनोली से एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान हरिओम निवासी बसई गुरुग्राम के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। हरिओम को पकड़ने वाली टीम में एचसी प्रदीप, एचसी राकेश, कांस्टेबल अरुण और सुनील शामिल थे। उसका क्राइम रिकॉर्ड खंगाला गया तो पिछले दिनों रेवाड़ी के भरथल में हुई हत्या की वारदात का खुलासा भी हो गया।
विज्ञापन

गैंग बनाकर भाई के हत्यारोपी को मारा
दरअसल, हरिओम के चचेरे भाई संजीव की बसई में ही जोनी-मोनी गुट से रंजिश चल रही थी। गत 27 सितंबर 2019 को जोनी व मोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजीव की हत्या कर दी। अपने चचेरे भाई संजीव की हत्या का बदला लेने के लिए हरिओम ने खुद का एक गैंग बनाया। इस गैंग में हरियाणा व दिल्ली के कई युवक जुड़ गए। गत पांच फरवरी 2020 को जोनी व मोनी रेवाड़ी के गांव भरथल में आयोजित एक शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे। हरिओम और उसके साथी इस मौके की तलाश में थे। हरिओम व उसके सात-आठ साथी दो गाड़ियों में सवार होकर भरथल पहुंच गए। वहां समारोह स्थल के ठीक बाहर इन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 15 से 20 गोलियां चला डाली। मोनी उर्फ ललित, दीपक व अशोक को गोलियां लगी। इसमें मोनी की मौत हो गई। बाकी दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम ने दस साल पूर्व किया था मर्डर
वारदात के बाद से हरिओम और उसके साथी लगातार छिपते रहे। रेवाड़ी पुलिस को हरिओम व उसके साथियों की तलाश थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर हरिओम बहादुरगढ़ के गांव बामनोली में धरा गया। इस गैंग द्वारा फिलहाल एक ही बड़ी वारदात की गई है। गैंग बनाने से पूर्व हरिओम पर 2018 में लड़ाई झगड़े का केस दर्ज है। वर्ष 2010 में भी इस पर हत्या का केस दर्ज हुआ था।
हरिओम पर झज्जर जिले में कोई केस नहीं है। इस पर जो भी केस हैं, दूसरे जिलों के हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसआई सत्यवान, इंचार्ज, सीआईए-2 बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed