फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A farmer is committing suicide every half hour due to debt: Gurnam Singh Chaduni

हर आधे घंटे में किसान कर्ज के कारण सुसाइड कर रहा : गुरनाम सिंह चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A farmer is committing suicide every half hour due to debt: Gurnam Singh Chaduni
28jjrp15- बाघपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। स्रोत-आयोज
बेरी। गांव बाघपुर में जाखड़ खाप की ओर से भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष ममता कादयान के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर आधे घंटे में किसान कर्ज के कारण सुसाइड करता है। वहीं देश में बड़े पूंजीपतियों का कर्जा माफ हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति लड़ाई में लोग इकट्ठा हो जाते हैं और किसानों की हित की बातों में पीछे हट जाते हैं। किसानों को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए एकत्र होकर आंदोलन करना पड़ेगा। चढूनी ने कहा कि हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी अन्यथा सरकार की पॉलिसी के कारण किसानों की जमीनी छीन जाने वाली है।
विज्ञापन


वहीं पत्रकारों ने गुरनाम सिंह से अधिकारी पर थप्पड़ जड़ने के मामले में पूछा तो उन्होंने कहा कि धान खरीद पर कट न देने को लेकर कहा कि हम तुम्हारा धान नही उठाएंगे। थप्पड़ लगने के बाद जो परमिशन 18 दिन से नहीं हो रही थी वह 18 मिनट में हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का पर्चा दर्ज किया गया। मैंने सरकारी कार्य में बाधा नहीं डाली, सरकारी काम करवाया। वहीं रवि आजाद की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि पहले मामले की जांच होनी चाहिए। उसके बाद कार्रवाई की जानी चाहिए। हमारे यहां पहले कार्रवाई की जाती है और बाद में जांच की जाती हैं।
सम्मान समारोह में जाखड़ खाप ने कादयान खाप, दलाल खाप गांव बाघपुर व गुरनाम सिंह चढूनी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जाखड़ खाप ने भाकियू की जिला अध्यक्ष ममता कादयान को सम्मानित करते हुए आभार जताया।

इस मौके पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण उर्फ फोर्ड माजरा, तेजबीर बाघपुर, अनाज मंडी प्रधान दलबीर वजीरपुर, धर्मबीर गोरिया, कर्मबीर अकेहड़ी मदनपुर, राजल, जयप्रकाश, आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed