फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A family was attacked after entering their house, two injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुसकर एक परिवार पर हमला, दो घायल

Sat, 27 Jan 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
A family was attacked after entering their house, two injured
बहादुरगढ़। गांव कसार में दो युवकों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। हालात ये बने कि एक मकान में घुसकर परिवार पर फरसों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में परिवार के कई लोग चोटिल हुए। दो भाइयों को गंभीर चोटें आई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ 307 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कसार के निवासी शेर सिंह का कहना है कि 26 जनवरी की सुबह वह अपने बेटे जतिन और देवेंद्र के साथ मैदान में घूमने गए थे। उस वक्त काफी धुंध थी। वहां मैदान में बेटे जतिन की गांव के ही एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। फिर हम वहां गए और बीच बचाव कर दोनों को समझा दिया। इसके बाद हम अपने घर पर चले गए। मेरा भाई पुष्कर भी आया हुआ था। हम दोनों भाई अपने बच्चों को समझा रहे थे। इसी बीच उस युवक का पिता सोनू फरसा लेकर आ गया। उसके साथ कुछ लोग और थे। एक युवक के हाथ में पिस्तौल तो बाकी के हाथों में रॉड-डंडे, फरसे आदि थे। आते ही उन्होंने मेरे भाई पुष्कर पर फरसे से वार किया। हम बीच बचाव करने लगे तो हम पर भी धावा बोल दिया। फिर शोर सुनकर हमारे परिचित व अन्य ग्रामीण आए तो वे सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद हमें अस्पताल ले जाया गया। जहां से मुझे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। उधर, सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed