फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A dog shelter will be built at a cost of 11.27 lakh rupees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11.27 लाख की लागत से बनेगा डॉग शेल्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A dog shelter will be built at a cost of 11.27 lakh rupees.
31jjrp03- नगर  परिषद की फर्म द्वारा पकडे़ गए बंदर। स्रोत-नप - फोटो : credit
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शहर में कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण का काम किया जा रहा है। इसके लिए निजी फर्म को ठेका दिया गया है। नगर परिषद की तरफ से शहर के आसपास डॉग शेल्टर बनवाया जाएगा। इस पर लगभग 11 लाख 27 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। आगामी पांच जनवरी को इसके टेंडर ओपन किए जाएंगे। उसके बाद फर्म को सवा माह में डॉग शेल्टर स्थापित करना होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण करने के लिए टेंडर जारी किया हुआ है। लगभग एक माह से यह काम शुरू भी किया गया है। फर्म की तरफ से कुत्तों को पकड़कर धौड़ गांव में बनाए गए अस्थायी शेल्टर में उनको लेकर जाया जाता है जहां पर बधियाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन रखने के बाद कुत्तों को वापस उनके एरिया में छोड़ दिया जाता है।

अब तक 195 कुत्तों को पकड़ा गया
अब तक 195 कुत्तों को पकड़ा जा चुका है। इसमें से लगभग 140 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है जबकि बाकी 44 कुत्तों का बधियाकरण करके उनके पुराने एरिया में छोड़ दिया जाएगा।

नगर परिषद की तरफ से बंदरों को भी पकड़ने का काम किया जा रहा है। अब तक 70 बंदर पकड़े जा चुके हैं लेकिन शहर में इनकी संख्या काफी ज्यादा है।

वर्जन
नगर परिषद की तरफ से डॉग शेल्टर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। फिलहाल कुत्तों को पकड़ने वाली फर्म ने ही धौड़ गांव में अस्थायी शेल्टर बनाया हुआ है। वहां पर बधियाकरण का काम किया जा रहा है।
देवेंद्र, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article