फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A confluence of faith and spirituality: Bahadurgarh's Vedanta Ashram becomes a center for devotees.

आस्था और अध्यात्म का संगम : बहादुरगढ़ का वेदांत आश्रम बना श्रद्धालुओं का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A confluence of faith and spirituality: Bahadurgarh's Vedanta Ashram becomes a center for devotees.
-फोटो 89 : बहादुरगढ़ के परनाला रोड पर वेदांत आश्रम में 12 ज्योर्लिंग। संवाद
बहादुरगढ़। परनाला रोड पर स्थित वेदांत आश्रम न केवल एक प्रमुख मंदिर है बल्कि बहादुरगढ़ की आध्यात्मिक पहचान भी बन चुका है। 20वीं शताब्दी में स्थापित यह आश्रम उस समय अस्तित्व में आया था जब बहादुरगढ़ एक छोटा सा कस्बा हुआ करता था।
विज्ञापन

समय के साथ यह स्थान श्रद्धालुओं और साधकों के लिए आस्था, शांति और ज्ञान का प्रमुख केंद्र बन गया। इसमें नियमित रूप से योग, ध्यान और वेदांत पर आधारित प्रवचनों का आयोजन किया जाता है। आश्रम की विशेषता यह है कि यहां वेदांत, उपनिषद और अन्य प्राचीन आध्यात्मिक ग्रंथों की शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

वेदांत के सिद्धांतों के अनुरूप पूजन-विधि संपन्न कराई जाती है जिससे श्रद्धालुओं को वैदिक परंपरा का सजीव अनुभव होता है। आश्रम में स्थापित शिवलिंग श्रद्धा का मुख्य केंद्र है। पिछले वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थापना वेदांत आश्रम के स्वामी देवेंद्रानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई थी। तब से यह स्थान शिवभक्तों के लिए और भी अधिक आकर्षण का केंद्र बन गया है।


महाशिवरात्रि के अवसर पर आश्रम में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आश्रम में विशेष पूजा, सत्संग और भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

-फोटो 89 : बहादुरगढ़ के परनाला रोड पर वेदांत आश्रम में 12 ज्योर्लिंग। संवाद

-फोटो 89 : बहादुरगढ़ के परनाला रोड पर वेदांत आश्रम में 12 ज्योर्लिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed