फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A check of one crore handed over by the Delhi government to the family of the soldier of Chhudani

छुड़ानी के सिपाही के परिवार को दिल्ली सरकार की ओर से सौंपा एक करोड़ का चेक

Sat, 09 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
A check of one crore handed over by the Delhi government to the family of the soldier of Chhudani
बाहदुरगढ़ के गांव छुड़ानी में सिपाही विकास की मां व पत्नी को प्रणाम करते सांसद डॉ. सुशील गुप्ता। - फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सौजन्य से दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विकास के परिजनों को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा सहप्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने गांव छुड़ानी में पहुंचकर उनकी मां और पत्नी को एक करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा। विकास की वर्ष 2016 में ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विकास दिल्ली पुलिस के बसंत विहार थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी। उसी घोषणा के अनुसार, सांसद गुप्ता कांस्टेबल विकास के परिजनों को गांव छुड़ानी गांव पहुंचकर मिले और उन्होंने अपने मुख्यमंत्री की ओर से दी गई जिम्मेदारी को निभाते हुए एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने विकास की मां निर्मला को 40 लाख और पत्नी सविता को 60 लाख के चेक दिए। परिवार के सुखी जीवन क़ कामना व्यक्त की।
विज्ञापन

विकास की शहादत को नमन करते हुए डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक शहीद परिवार मदद ही नहीं, बल्कि उनके भविष्य का भी इंतजाम किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार शहीद को एक करोड़ की धनराशि देती है जो कि पूरे देश मे सबसे ज्यादा है। इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी दुल्हेड़ा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन हिंदुस्तानी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागल, बेरी अध्यक्ष राजे धौड़, रामकिशन जांगड़ा, मंगल चौहान, एडवोकेट आंनद, प्रकाश माछरोली व नीरज सिलाना आदि भी गुप्ता के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed