फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A case was registered against Kunal in Rohtak in September 2024 under the Arms Act, he was caught from Kazakhstan in November.

Jhajjar-Bahadurgarh News: साइड स्टोरी कुनाल के खिलाफ रोहतक में हुआ सितंबर 2024 में हुआ था आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, नवंबर में कजाकिस्तान से पकड़ा था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A case was registered against Kunal in Rohtak in September 2024 under the Arms Act, he was caught from Kazakhstan in November.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। 13 साल से अपराध की दुनिया में नूना माजरा का बदमाश कुनाल आखिरकार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। कुनाल को नवंबर 2024 में कजाकिस्तान पुलिस ने अल्माटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। जबकि 2024 के सितंबर माह में उसके खिलाफ रोहतक में शस्त्र अधिनियम की धारा 25/27, 103(1),109(1),3(5),324(4) के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद वह यहां से फर्जी पासपोर्ट के जरिये भाग गया था। फिलहाल उसे कोर्ट ने 6 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस उससे गहन पूछताछ में जुटी हुई है।


सितंबर 2024 में एसटीएफ हरियाणा को सूचना मिली कि कुनाल जून दुबई (यूएई) में है। सूचना के आधार पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय शुरू किया गया। पता चला कि वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भागा था। इस संबंध में पुलिस थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस को पता चला कि वह गिरफ्तारी के डर से दुबई से अजरबैजान और फिर कजाकिस्तान भाग गया था। अक्टूबर 2024 में एसटीएफ हरियाणा के अनुरोध पर इंटरपोल नई दिल्ली ने कुनाल जून के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। कजाकिस्तान प्राधिकरण को इंटरपोल चैनलों के माध्यम से अस्थायी गिरफ्तारी के लिए अनुरोध भेजा गया। नवंबर 2024 में कुनाल जून को कजाकिस्तान के अल्माटी हवाई अड्डे से उस समय पकड़ा गया जब वह मोल्डोवा होते हुए यूक्रेन भागने की फिराक में था। रविवार की सुबह करीब 3 बजे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर एसटीएफ हरियाणा ने डीएसपी नरेश कुमार, निरीक्षक राकेश और पीएसआई मनोज की टीम ने उसे दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed