फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A 12th-grade student committed suicide by hanging himself due to academic pressure.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12वीं के छात्र ने पढ़ाई के दबाव में फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
A 12th-grade student committed suicide by hanging himself due to academic pressure.
19jjrp05- सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पहुंचे परिजन। संवाद
बेरी। गांव दूबलधन में 12वीं कक्षा के छात्र पुनीत (17) ने रविवार शाम घर की सीढि़यों की ग्रिल में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र इंस्टाग्राम पर हरियाणवी में फनी वीडियो बनाकर अपलोड करता था। उसने अंतिम दो वीडियो एक दिन पहले ही अपलोड किए थे।
विज्ञापन

फंदा लगाने के बाद आनन-फानन में परिजन बेरी के नागरिक लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बेरी पुलिस को दी गई। दूबलधन निवासी पुनीत गांव की निजी अकादमी में पढ़ाई करता था। पिता ने बताया कि पुनीत को इंस्टाग्राम पर हंसी-मजाक वाली रील बनाने का शौक था।
विज्ञापन

वह दोस्तों के साथ अक्सर अपने वीडियो शेयर करता रहता था। कई दफा वीडियो बनाने के लिए दूसरे शहरों में भी जाता था। उसने इंस्टाग्राम पर फुल बकवास के नाम से पेज बनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि गांव दूबलधन में 12वीं कक्षा के छात्र ने घर में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई हैं।


पिता हरिद्वार तो मां मायके गईं थी
घटना के समय पिता बनी सिंह हरिद्वार गए हुए थे और मां भी मायके गईं थी। दादी पड़ोस में थी। परिजनों के अनुसार पुनीत पढ़ाई के दबाव में परेशान था। पुनीत दो भाइयों में बड़ा था। पिता बनी सिंह चिनाई का काम करते हैं।

19jjrp05- सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पहुंचे परिजन। संवाद

19jjrp05- सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पहुंचे परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed