फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   99 lakhs cheated on the pretext of becoming the chairman of niti aayog

नीति आयोग का चेयरमैन बनवाने का झांसा देकर ठगे साढ़े 99 लाख

Sun, 29 Aug 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
99 lakhs cheated on the pretext of becoming the chairman of niti aayog
बहादुरगढ़। नीति आयोग का चेयरमैन बनवाने का झांसा देकर शातिरों ने बहादुरगढ़ के एक अधिवक्ता को साढ़े 99 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली निवासी पति-पत्नी समेत 5 लोगों पर धोखाधड़ी व धमकी देने सहित कई आरोपों में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अधिवक्ता राकेश सिंह ने बताया कि जयवीर नाम के एक शख्स के साथ उसकी पहचान थी। नवंबर 2020 में जयवीर ने राकेश की मुलाकात दिल्ली के निवासी प्रवीण से कराई। साथ ही ये कहा कि प्रवीण के बड़े नेताओं और उच्चाधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। इसके बाद प्रवीण, उसकी पत्नी सुषमा और जयवीर बहादुरगढ़ में राकेश से मिलने आए। इन लोगों ने राकेश को विश्वास में ले लिया और कहा कि वे उसे नीति आयोग में चेयरमैन बनवा सकते हैं। इसकी 100 प्रतिशत गारंटी है लेकिन दो करोड़ रुपये देने होंगे। एक करोड़ पहले देने हैं, बाकी एक करोड़ रुपये चेयरमैन बनने के बाद देने होंगे। पहले 30 लाख रुपये नकद देने होंगे। यह राशि पार्टी फंड में जाएगी, बाकी चंदे के रूप में जाएगी। राकेश ने नवंबर में ही 30 लाख रुपये गुरुग्राम स्थित एक आफिस में दे दिए।
विज्ञापन

राकेश का कहना है कि कुछ समय बाद प्रवीण ने उन्हें बुलाया और कहा कि हम आपका नियुक्ति पत्र लाएंगे लेकिन एक करोड़ में से बची हुई 70 लाख की राशि मेरे खाते में जमा करानी होगी। फिर उन्होंने पांच लाख रुपये कपिल रैना के खाते में और 64 लाख 50 हजार रुपये 31 दिसंबर को प्रवीण के खाते में जमा करा दिए। कुछ समय बाद उन्होंने (राकेश ने) जब उनसे नेताओं के साथ मुलाकात कराने को कहा तो वे बोले कि इसके लिए पूरी राशि जमा करानी होगी। मामले में टाल-मटोल होने लगी तो राकेश को संदेह हुआ। महीनों बीत गए लेकिन स्थिति जस की तस थी। फिर राकेश ने उनसे रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। एक सप्ताह में रुपये वापसी का करार हुआ, लेकिन इसके बाद भी चक्कर कटवाए गए। अभी जुलाई में राकेश को पता चला कि प्रवीण लोगों से धोखाधड़ी करके रुपये ठगता है और ऐसे ही मामलों में दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ा है। फिलहाल जेल में बंद है। इसके बाद राकेश ने उसके भाई शक्ति से रुपयों को लेकर संपर्क किया तो बदले में जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-6 थाना प्रभारी नर सिंह का कहना है कि प्रवीण, सुषमा, जयवीर, कपिल और शक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed