फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   93 complaints came in Samadhan camp

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में आई 93 शिकायतें

Sat, 29 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
93 complaints came in Samadhan camp
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में एडीसी सलोनी शर्मा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 93 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि नागरिकों की समस्या के समाधान में समाधान शिविर कारगर साबित हो रहें हैं व शिविर के प्रति आमजन का रुझान बढ़ रहा है। एडीसी ने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरा जिला प्रशासन गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।

शुक्रवार को आयोजित हुए शिविर में 93 शिकायतें दर्ज हुई जिन पर सुनवाई की गई। किलोई गांव निवासी राजमति का आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था। मौके पर ही सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र से संबंधित ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, राजस्व विभाग, बिजली निगम आदि विभागों संबंधित शिकायतें दर्ज हुई। इन शिकायतों के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने समाधान प्रकोष्ठ का गठन किया है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। नीतिगत मामलों से जुड़ी शिकायतों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जा रहा ताकि नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed