फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   925 street lights will be installed in the city with Rs 1.9 crore

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1.9 करोड़ से शहर में लगेंगी 925 स्ट्रीट लाइट

Wed, 18 Sep 2024 07:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
925 street lights will be installed in the city with Rs 1.9 crore
झज्जर। शहर में नई स्ट्रीट लाइट के लगने पर जहां आचार संहिता अभी रोड़ा बनी हुई है, वहीं अब तक कोई फर्म भी इसके लिए फाइनल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने पिछले माह नई स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए टेंडर भी लगाया था, लेकिन केवल एक ही फर्म ने इसके लिए आवेदन किया था। ऐसे में नगर परिषद ने एक फर्म आने पर अब दोबारा से नई स्ट्रीट लगाने का टेंडर जारी कर दिया है। यह टेंडर भी इसी माह खोला जाएगा, लेकिन उस पर काम आचार संहिता हटने के बाद ही होगा।
बता दें कि शहर के कई मुख्य मार्गों व काॅलोनियों में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। नगर परिषद ने शहर के मुख्य मार्गों और काॅलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नई 925 स्ट्रीट लाइट की खरीद भी की थी और अब उनको लगाने के लिए टेंडर भी लगाया था, एक फर्म आने के चलते उसे रद्द कर दिया गया। नया टेंडर ओपन होने के बाद भी आचार संहिता लगने हटने के बाद अक्तूबर में नई सरकार का गठन होने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने आचार संहिता लगने से पहले 1.9 करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर लगाया था, जिसमें शहर में 925 नई स्ट्रीट लाइट विभिन्न मुख्य मार्गों और काॅलोनियों में लगाई जानी थी। इसमें स्ट्रीट लाइट का इंस्टालेशनल, पोल, केबल, पैनल लगाने का काम किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के कई मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं

शहर के कई मुख्य मार्ग व काॅलोनियां ऐसे हैं, जहां पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। ऐसे में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इसमें बर्फखाना रोड, आर्य नगर, शिव चौक से सवेरा स्कूल, पुराना तहसील रोड, कोसली रोड, सिविल अस्पताल रोड ऐसे स्थान हैं, जहां पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है।


वर्जन
नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर लगाया गया था, लेकिन एक फर्म आने के चलते उसे जारी नहीं किया जा सकता था। कम से कम दो फर्म होना अनिवार्य होता है। अब दोबारा से टेंडर लगाया गया है। उम्मीद है कि आचार संहिता हटने के बाद नई स्ट्रीट लग जाएगी।-मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed