फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हड़ताल में शामिल

हड़ताल में शामिल

Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। हड़ताल में शामिल एनएचएम कर्मियों पर अब स्वास्थ्य विभाग ने अपनी नजर टेढ़ी कर ली है। बुधवार को 38 और कर्मचारियों को विभाग ने टर्मिनेट कर दिया जबकि तीन दिन पहले भी 47 कर्मचारी टर्मिनेट किए गए थे। ऐसे में अब टर्मिनेट किए गए कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 85 पहुंच गई है। दूसरी ओर हड़ताल के चलते सीएचसी, पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं और इन्हें दुरुस्त करने के लिए विभाग ने यहां एएनएम की ड्यूटियां लगाई हैं। वहीं, एंबुलेंस सेवा को सुचारु रखने के लिए विभाग प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लेगा और अधिकारियों का दावा है कि वीरवार से सिविल अस्पताल में सात एंबुलेंस मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
गत पांच फरवरी से अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। इसका असर सीधे तौर पर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। दादरी जिले में स्वास्थ्य विभाग के 222 पदक स्वीकृत्त हैं और इनमें से 195 पर ही तैनाती थी। 27 पद जिले में पिछले लंबे समय से खाली पड़े हैं। वहीं, एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद से स्टाफ की भारी कमी हो गई। इसके चलते टीकाकरण सहित एक दर्जन अन्य सेवाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा। अब विभाग ने हड़ताल में शामिल 85 कर्मचारियों को टर्मिनेट भी कर दिया है और इस समय जिले की तमाम स्वास्थ्य सेवाएं 110 कर्मचारियों के भरोसे ही हैं। हालांकि विभाग जल्द ही आउट सोर्सिंग के तहत नई भर्ती करने की प्लानिंग भी तैयार कर चुका है लेकिन इसमें अभी कुछ समय लग सकता है। ऐसे में जिले के लोगों को तब तक थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले में तीन सीएचसी व 12 पीएचसी केंद्रों पर हड़ताल के चलते महज कुछ स्वास्थ्य सेवाएं ही मरीजों को मिल पा रही है। यहां तक की कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर तो डिलीवरी की सुविधा का लाभ तक नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ विरेंद्र यादव का कहना है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं वीरवार से ही पटरी पर आ जाएंगी और इसका पूरा खाका तैयार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले की एएनएम की ड्यूटियां पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर लगाई गई है और इस संबंध में सभी को आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 12 डिलीवरी हट वीरवार से वर्किंग में रहेंगे और तीन केंद्रों पर ही फिलहाल यह सेवा बाधित रहेगी। इनमें अचीना, रानीला व बलकरा पीएचसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच प्राइवेट और दो सरकारी एंबुलेंस की मिलेंगी सेवाएं
सीएमओ विरेंद्र यादव ने बताया कि एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के चलते अब विभाग ने प्राइवेट एंबुलेंस हायर की हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार से पांच प्राइवेट और दो सरकारी एंबुलेंस सिविल अस्पताल में उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में इमरजेंसी केस को पीजीआई या अन्य जिला अस्पताल में ले जाने में तीमारदारों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि आउट सोर्सिंग के तहत चालकों की भर्ती जल्द कर ली जाएगी और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्राइवेट एंबुलेंस हायर की गई हैं।

दूसरे दिन भी जारी रही भूख हड़ताल
गत पांच फरवरी से सिविल अस्पताल पार्क में धरना दे रहे एनएचएम कर्मचारियों ने गत मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को भी सात कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। धरने में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि भूख हड़ताल 72 घंटे की है जो कि वीरवार को भी जारी रहेगी। बुधवार को धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपने रोष का इजहार नारेबाजी के साथ किया।


85 कर्मचारी टर्मिनेट करने के बाद अब जिले में 110 कर्मचारी ही बचे हैं। हम एएनएम को सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर तैनात कर 12 डिलीवरी हट फिर से वर्किंग में ले आए हैं। वीरवार से एंबुलेंस सेवा भी बहाल हो जाएगी। टर्मिनेशन के बाद रिक्त हुए पदों को जल्द ही आउटसोर्सिंग भर्ती के तहत भर दिया जाएगा।
विरेंद्र यादव, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed