फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बादली के पूर्व विधायक ने की बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

बादली के पूर्व विधायक ने की बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

Mon, 18 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बादली के पूर्व विधायक ने की बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में आयोजित जनसमर्थन सभा के दौरान रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक ओर सीएम मनोहर के बयान पर प्रतिक्रिया दी तो वहीं बादली से पूर्व विधायक ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी की। जनसमर्थन सभा के दौरान बहादुरगढ़ के नगर परिषद की चेयरमैन शीला राठी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे। वार्ड-18 के पार्षद युवराज छिल्लर की ओर से आयोजित जनसमर्थन सभा में सांसद दीपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि दीपेंद्र बच्चा है उसे घर में बैठना चाहिए। सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा कि मैं सीएम महोदय से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं करता था लेकिन उन्होंने मेरे बारे इस तरह की टिप्पणी की है तो मैं उनको बताया चाहूंगा कि मैं लोकसभा में मौजूद जनता और देश का बच्चा हूं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह तो आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता फैसला करेगी कि घर कौन बैठेगा। वहीं बादली से पहुंचे पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी भी कही। उन्होंने यह कहा कि जिस तरह से वह गुजरात में करते आएं है उसी तरह से अब देश में करने की सोच रहे हैं। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि वह अपने भाषण में कही हुई बात पर कायम हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पास किए गए रेलवे अंडरपास को बीजेपी सरकार ने आते ही यह कह कर रुकवा दिया कि इसकी डिजाइन दोबारा से बनवाई जाएगी। लेकिन पांच साल बीतने को आ गए हैं अभी तक सरकार अंडरपास नहीं बनवा सकी है। सांसद ने कहा कि पांच में सरकार ने केवल भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में ही सबसे ज्याद देश पर हमले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed