फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोहतक रोड पर लाइटें लगाने का काम पूरा होने पर नप ने की टेस्टिंग, कनेक्शन के लिए बिजली निगम को भेजी जाएगी फाइल

रोहतक रोड पर लाइटें लगाने का काम पूरा होने पर नप ने की टेस्टिंग, कनेक्शन के लिए बिजली निगम को भेजी जाएगी फाइल

Fri, 19 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक रोड पर लाइटें लगाने का काम पूरा होने पर नप ने की टेस्टिंग, कनेक्शन के लिए बिजली निगम को भेजी जाएगी फाइल
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड से रावलधी प्वाइंट तक नगर परिषद ने एलईडी लगाने का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। अब परिषद जल्द ही बिजली निगम से कनेक्शन लेेने की तैयारी में है। इस रोड पर लाइटें शुरू होने के बाद वाहन चालकों और आसपास की बस्ती के लोगों को विशेष सुविधा होगी। इस रोड पर 61 लाइटें लगाई गई हैं। यहां लाइटों की कमी का मुद्दा अमर उजाला ने 22 अगस्त के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नप अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रपोजल तैयार किया। प्लानिंग धरातल पर उतरने के बाद अब इस रोड पर लाइटों की संख्या 10 से बढ़कर 71 हो गई है। नगर परिषद ने रात को इन लाइटों की टेस्टिंग भी की और इस दौरान सभी लाइटें जल गईं।
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड से रावलधी प्वाइंट तक अंधेरा बना रहता था। प्रमुख सड़क मार्ग होने की वजह से यहां से छोटे और भारी वाहनों का आवागमन बना रहता था। सड़क के दोनो तरफ आवासीय बस्ती भी है। सड़क पर लाइटें नहीं होने की वजह से आए दिन लावारिस पशुओं से जुड़ी घटनाएं भी होती रहती थीं। इस कारण वाहन चालकों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। रावलधी प्वाइंट पर अक्सर नाकेबंदी कर चेकिंग का काम भी पुलिस प्रशासन करता है। इस लिहाज से इस एरिया में पर्याप्त रोशनी का होना जरूरी है।
विज्ञापन


जल्द ही बिजली निगम को फाइल लगाकर लाइटों को कनेक्ट कर दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों और आम लोगों को आवागमन में सुविधा हो सकेगी। शनिवार को हमने टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। - बिजेंद्र सिंह, एलआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed