फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाटक में राजकीय कन्या स्कूल बहादुरगढ़ की टीम प्रथम

नाटक में राजकीय कन्या स्कूल बहादुरगढ़ की टीम प्रथम

Sat, 06 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नाटक में राजकीय कन्या स्कूल बहादुरगढ़ की टीम प्रथम

विज्ञापन
झज्जर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई स्कूलों की टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कला उत्सव में कक्षा 9 से 12 और प्रतिभा खोज में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की। डॉ. सत्यवान, परमजीत सांगवान व सुरेंद्र दहिया सहायक परियोजना संयोजकों द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक खंड से नाटक, समूह नृत्य, संगीत व परिदृष्य कला विधाओं में खंड स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली टीमों ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। हरियाणा राज्य शिक्षण व अनुसंधान परिषद् गुरूग्राम में स्थित कला इकाई द्वारा नाटक के लिए संजय, रामफल, लीलूराम, समूह नृत्य के लिए विकास जैन व साहिल, संगीत के लिए राजेश कुमार व परमजीत सिंह तथा परिदृश्य कला के लिए दिग्विजय जाखड़ व संजय कुमार जिन्होंने अपनी विधाओं में महारथ हासिल की को उक्त विधाओं के मूल्यांकन के लिए जज नियुक्त किया गया।

कला उत्सव के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 में नाटक में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, समूह नृत्य में जीजीएसएसएस दुल्हेड़ा, संगीत में कन्या स्कूल बेरी व परिदृश्य कला में जीएसएसएस, खोरड़ा के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान पाया। प्रतिभा खोज में कक्षा 6 से 8 में नाटक में जीएसएसएस माछरौल, समूह नृत्य में जीएसएसएस दुल्हेड़ा, संगीत में जीएसएसएस महराना, परिदृष्य में राजकीय स्कूल कुलासी ने प्रथम स्थान पाया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच, जिला संयोजक मदन सिंह चोपड़ा ने विचार रखे और बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed