फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राहगीरी में मिनी ओलंपिक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

राहगीरी में मिनी ओलंपिक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
राहगीरी में मिनी ओलंपिक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
मिनी ओलंपिक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र: उपायुक्त
विज्ञापन

झज्जर। शहर के पुराना तलाव रोड स्थित सवेरा स्कूल के सामने रोड पर 26 मई की शाम को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी उपायुक्त सोनल गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि अब की बार राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन शाम पांच बजे से रखा गया है। प्रशासन की ओर से आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में हर आयु वर्ग की भागीदारी रहे इसके लिए मिनी ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक मंच भी सजेगा । उपायुक्त ने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम में मिनी ओलंपिक के तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 18 वर्ष तक की आयु वर्ग के लिए 100 मीटर की रेस, लंबी कूद, शॉट पुट आदि खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा प्रतिभा को अवसर देने के लिए इंटर स्कूल व इंटर कॉलेज नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी।

उपायुक्त ने कहा कि झज्जर जिला मुख्यालय पर दो बार राहगीरी कार्यक्रम और पिछली बार बहादुरगढ़ में हुए राहगीरी कार्यक्रम के प्रति जिले की जनता में निरंतर क्रेज बढ़ रहा है, इस बार शाम को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि जो लोग सुबह की राहगीरी कार्यक्रम में भागीदार नहीं बन पाते, उनको शाम की राहगीरी कार्यक्रम में भागीदार बनने का अवसर मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि रन फॉर फन मैराथन, रस्साकशी, बाक्सिंग, कैरम बोर्ड प्ले, कुश्ती, मार्शल आर्ट, स्लो साइकिलिंग, बुजुर्गों के लिए फास्ट वाक सहित अन्य गतिविधियों के आयोजन के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए रोड सेफ्टी विषय पर पेंटिंग स्पर्धा का भी आयोजन होगा। खेल गतिविधियों के साथ ही पुराना तालाब रोड पर सांस्कृतिक मंच सजेगा जिसमें विख्यात लोक कलाकारों के साथ-साथ स्कूल के बच्चे भी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed