फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चारों केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं, एसडीएम ने की जांच

चारों केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं, एसडीएम ने की जांच

Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
चारों केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं, एसडीएम ने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के चारों खरीद केंद्रों पर तीनों खरीद एजेंसियों ने खरीद कार्य बंद कर रखा है जबकि सरकार के इस संदर्भ में कोई दिशा-निर्देश नहीं पहुंचे। खरीद एजेंसी अधिकारियों की मनमानी की रिपोर्ट एसडीएम ने तैयार कर ली है और इसे आगामी कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को भेजा जाएगा। खरीद केंद्रों पर बरती जा रही अनियमितताओं पर संज्ञान लेकर करीब एक सप्ताह पहले जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया था और उन्हें रिपोर्ट सौंपने के लिए 10 मई तक का समय दिया था। इस पर एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंप दी।
अनाज मंडी में 10 दिन पहले पहुंचे करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं की आज तक रिकार्ड में सरकारी खरीद नहीं हो सकी है। किसानों का यह गेहूं मंडी में टीन शेड के नीचे पड़ा है। अब प्रशासन को इसकी भनक लगने पर खरीद कार्य करवाने के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। प्रशासन का तर्क है कि किसानों के गेहूं की खरीद की जाएगी। इस समय गेहूं की नई आवक बिल्कुल बंद हो गई है। वहीं अनाज मंडी में वीरवार को 750 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। जो गेहूं नहीं खरीदा गया है वो करीब दस दिन पहले मंडी पहुंचा था। यह गेहूं इस समय मंडी में टीन शेड के नीचे पड़ा है लेकिन किसानों के इस गेहूं की रिकॉर्ड में खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अब प्रशासन ने इस गेहूं की खरीद न होने की जांच करवाई है। अधिकारियों को यह खरीद कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि इन किसानों का गेहूं बिक सके। एसडीएम ओमप्रकाश ने बताया कि गेहूं खरीद नहीं होने की जांच करवाई गई है और इसके लिए एजेंसियों के अधिकारियों की मीटिंग भी ली गई। जांच में सामने आया कि दादरी, बौंद, बाढड़ा और झोझू की मंडियों में हैफेड, वेयर हाऊस कारपोरेशन व एफसीआई ने गेहूं खरीदना बंद कर दिया जबकि सरकार के ऐसे कोई आदेश नहीं है। अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा और खरीद की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ओमप्रकाश ने बताया कि नौ मई तक सरसों की खरीद एक लाख 12 हजार 264 क्विंटल हो चुकी है और 18 हजार तीन सौ क्विंटल का उठान बाकी है। इसी प्रकार गेहूं की खरीद दादरी मंडी में 5,42, 862 क्विंटल की जा चुकी है। इसमें से 76,928 क्विंटल की लिफ्टिंग की जानी है। वीरवार को प्रशासन के निर्देशानुसार बागवानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र मोंगिया, मार्केट कमेटी सचिव सुमनलता, कृषि अधिकारी राजेंद्र कौशिक ने मंडी का दौरा किया और किसानों से बातचीत की।


अनाज मंडी में सरसों की आवक जारी है। वीरवार को मंडी में 750 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। सरसों खरीद के लिए भी करीब 400 टोकन पहले से ही जारी हो चुके हैं ऐसे में किसान चार से पांच दिन से खरीद के इंतजार में हैं। किसानों को रातभर मंडी में बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed