फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकार पूछेगी अब शहर के लोगों की जाति, नपा करवाएगी सर्वे

सरकार पूछेगी अब शहर के लोगों की जाति, नपा करवाएगी सर्वे

Mon, 12 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सरकार पूछेगी अब शहर के लोगों की जाति, नपा करवाएगी सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
नगरपालिका द्वारा अब शहर के लोगों की जाति पूछी जाएगी। जातिगत जनगणना के लिए नपा की ओर से सोमवार से अभियान शुरू किया जाएगा। नपा के इस अभियान में परिवार के मुखिया का नाम व जाति दर्ज की जाएगी। जनगणना-2011 रजिस्टर के अनुसार ही की जाएगी। रजिस्टर में दर्ज कॉलम में नपा द्वारा एंट्री कर दी जाएगी। इसके बाद नपा कार्यालय में बैठकर जानकारी कम्प्यूटर में अपडेट कर दी जाएगी। जातिगत जनगणना के लिए शहर के एसडीएम रोहित यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है जिनकी देखरेख में यह अभियान चलाया जाएगा।
शहर से जानकारी जुटाएंगे 20 सक्षम युवा
नोडल अधिकारी एसडीएम रोहित यादव ने नपा को शहर की जातिगत जनगणना के आंकड़े जुटाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद नपा ने रोजगार विभाग से 20 सक्षम युवा मांगें हैं। जोकि 19 वार्डों में डोर टू डोर जाकर सर्वे करेंगे। रोजगार विभाग द्वारा नपा को ये सक्षम युवा शनिवार को ही उपलब्ध करवा दिए गए थे। सोमवार को ट्रेनिंग के बाद सक्षम युवा जनगणना का कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

सर्वे के लिए प्रति घर के हिसाब से मिलेंगे पांच रुपये
जातिगत आंकड़े जुटाने के लिए नपा द्वारा युवाओं को रोजगार तो दिया ही जा रहा है, साथ में उन्हें प्रति घर के हिसाब से पांच रुपये भी दिए जाएंगे। जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करवाने के लिए सक्षम युवाओं के मोबाइल में सॉफ्टवेयर डाले जाएंगे। सक्षम युवाओं को अपने मोबाइल से ही उनके द्वारा जुटाई गई जानकारी अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डवाइज इतने घर हैं शहर में
वार्ड घर संख्या
1. 522
2. 508
3. 633
4. 613
5. 340
6. 223
7. 536
8. 431
9. 519
10. 497
11. 379
12. 140
13. 567
14. 477
15. 624
16. 489
17. 586
18. 496
19. 689
कुल 10376
20 मार्च तक पूरा करना है सर्वे
सक्षम युवाओं को शहर में सर्वे का कार्य 20 मार्च तक पूरा करना होगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने नौकरियों में जातिगत आंकड़े जुटाए जाने के बाद दबाव बना है जातिगत संख्या के आंकड़े भी जारी किए जाएं ताकि प्रदेश के लोगों सामने सही जानकारी आ सके। अभी तक नौकरियों के आंकड़े ही सामने आए हैं, जातिगत संख्या पता लगने के बाद ही हिस्सेदारी की प्रतिशतता भी सामने आ जाएगी।

वर्जन
नोडल अधिकारी एसडीएम रोहित यादव ने आदेश हैं। शहर के 19 वार्डों में जातिगत जनगणना के लिए 20 सक्षम युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को ट्रेनिंग के बाद सक्षम युवा अपना कार्य शुरु कर देंगे। 20 मार्च तक सर्वे का कार्य पूरा किया जाना है।
-नरेंद्र सैनी, सचिव, नपा झज्जर।

जातिगत जनगणना : सरकार पूछेगी अब शहर के लोगों की जाति, आज से सर्वे शुरू
-19 वार्डों में सर्वे के लिए नगरपालिका ने रोजगार विभाग से मांगे 20 सक्षम युवा
-एक घर के लिए मिलेंगे 5 रुपये, कार्यालय में बैठकर कर सकेंगे अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed