फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अध्यापक संघ ने मांगें पूरी करने को लेकर उठाई आवाज

अध्यापक संघ ने मांगें पूरी करने को लेकर उठाई आवाज

Sun, 03 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक संघ ने मांगें पूरी करने को लेकर उठाई आवाज
शिक्षक संघ ने मांगें पूरी करने को लेकर उठाई आवाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी चरखी दादरी की पहली बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरूआत में प्रवक्ता धर्मेंद्र समसपुर, प्रवक्ता संजय शर्मा चरखी और सुनील यादव की असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश जाखड़ ने अध्यापक संघ के आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। रमेश जांखड़ ने बताया कि चार से 15 दिसंबर तक खंड स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। रमेश जाखड़ ने कहा कि सरकार ने राजकीय स्कूलों को बंद करने की बजाय इनका विस्तार करना चाहिए और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कर बच्चों के दाखिला के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मासिक परीक्षा की जगह त्रैमासिक, छह, नौ और वार्षिक परीक्षाएं ही आयोजित होनी चाहिए। सरकार को अध्यापकों से गैर शैक्षणिक नहीं करवाने चाहिए। बैठक के दौरान सरकारी और उच्च शिक्षण संस्थानों में खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करने, रिक्त पड़े मौलिक मुख्याध्यापकों, मुख्याध्यापकों, प्राचार्यों और उच्च अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति सूची जल्द से जल्द जारी करने, एचआरएमएस व अन्य ऑनलाइन कार्यों के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित स्टाफ बजट व इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने, शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार रेशनेलाइजेशन करने, प्रत्येक कक्षा के लिए एक अध्यापक तैनात करने, अतिथि अध्यापकों का समायोजन करने के साथ-साथ लो मेरिट व नो-डेफिनेट के नवचयनित अध्यापकों को नियुक्ति देने की भी मांग की गई।

बैठक में सर्व कर्मचारी संघ प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, जिला सचिव रामपाल, खजांची जयवीर सिंह, संगठन सचिव सुंदर पाल फौगाट, खंड बौंद कलां प्रधान कृष्ण शास्त्री , सचिव विरेंद्र सिंह, उप-प्रधान सुनीता देवी, विनोद पीटीआई, खंड दादरी प्रधान राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, खंड बाढड़ा प्रधान राकेश कुमार, तरुण शर्मा, कार्यालय सचिव संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed