फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो ट्रैक पर दौड़ा सीएमवी इंजन

मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो ट्रैक पर दौड़ा सीएमवी इंजन

Sat, 25 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो ट्रैक पर दौड़ा सीएमवी इंजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो ट्रैक पर शुक्रवार को सीएमवी इंजन खूब दौड़ा। सद्भाव कंपनी के सहयोग से डीएमआरसी ने सीएमवी इंजन से ट्रैक का ट्रायल शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि दिसंबर के अंतिम दिनों में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी और 2018 के अक्तूबर तक मेट्रो इस रूट पर दौड़ेगी।
मुंडका-बहादुरगढ़ के बीच चलने वाली मेट्रो के लिए पहली बार इस लाइन पर सद्भाव कंपनी ने डीएमआरसी के साथ मिलकर सीएमवी इंजन (डीजल इंजन) से ट्रायल किया। पहले दिन ट्रायल में हल्की-फुल्की अड़चने रही, जिसे एक-दो दिन में जल्द दूर कर दिया जाएगा। सीएमवी इंजन से ट्रायल पूरा होने के बाद 25केवी लाइन को चार्ज करने का काम शुरू होगा। मेट्रो का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मेट्रो स्टेशनों पर फिलहाल फिनिशिंग का काम चल रहा है जोकि करीब चार-पांच माह में पूरा होगा।
विज्ञापन


अक्तूबर 2018 में आमजन को मिलेेगा मेट्रो का सफर
बहादुरगढ़-मुंडका के बीच मेट्रो चलाने के लिए कई बार डीएमआरसी की ओर से डेडलाइन तय की गई है। मगर हर बार समय बीत गया और मेट्रो ट्रेन नहीं चल पाई। मेट्रो अधिकारियों की ओर से जून 2018 में मेट्रो चलाने की बात कही गई है। मगर दिसंबर के अंतिम दिनों में मेट्रो का ट्रायल शुरू होगा। मेट्रो का ट्रायल भी लगभग पांच-छह महीने तक चलेगा। ऐसे में जून माह तक मेट्रो चलना मुश्किल है। सूत्रों ने बताया है कि मेट्रो 2018 के अक्तूबर में चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक के ट्रायल के बाद होगा बिजली लाइनों को चार्ज करने का काम
मेट्रो की ओर से शुक्रवार से बिजली लाइनों व ट्रैक को चैक करने के लिए सीएमवी इंजन का ट्रायल किया गया। यह लगभग अगले एक महीने तक चलेगा। दिसंबर में ही ट्रायल शुरू होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। यदि दिसंबर में ट्रायल शुरू होता है तो वह भी करीब 6 महीने तक चलेगा। इससे पहले दिल्ली मेट्रो के अधिकारी मेंटेनेंस को चैक करेंगे। उनकी तरफ से ही इस कार्य को हरी झंडी दिखाने के बाद मेट्रो बहादुरगढ़ वासियों के लिए चलेगी।

यहां बनाए हैं स्टेशन
मेट्रो से यात्रियों को सुविधा देने के लिए कई जगह स्टेशन बनाए गए हैं। मेट्रो से यात्रियों का सफर आसान होगा। दिल्ली में मेट्रो के चार स्टेशन बनाए गए हैं। जबकि हरियाणा में तीन मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें एक एमआईई में, दूसरा बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर व अंतिम स्टेशन सांखोल गांव के नजदीक सिटी पार्क बनाया गया है। मेट्रो से करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

डिपो के अंदर जाने वाली लाइन का काम अधूरा
दरअसल, बहादुरगढ़ में मेट्रो की ओर से डिपो बनाया गया है। जहां पर सभी गाड़ियां पहुंचेगी और साफ-सफाई का काम होगा, लेकिन अभी यह काम बीच में रुका हुआ है। सेक्टर-9 बाईपास मोड़ पर कुछ जमीन अधिग्रहण में अड़चनें आई हुई हैं। जमीन का केस कोर्ट में विचाराधीन है। इसके चलते काम रुक गया है। अधिकारियों का तर्क है कि इससे मेट्रो चलने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि मेट्रो की लाइन का काम पूरा हो चुका है। बिजली का कार्य भी निपट चुका है।


क्या कहते हैं अधिकारी
डीएमआरसी की ओर से मुंडका और बहादुरगढ़ के बीच लाइन का काम पूरा हो चुका है। शुक्रवार को सीएमवी इंजन से बिजली लाइनों व ट्रैक को चैक किया है। अगले महीने तक यह ट्रायल चलेगा। इसके बाद बिजली लाइनों को चार्ज किया जाएगा। इसके बाद मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में मेट्रो शुरू हो जाएगी।
- एसके गांजी, प्रोजेक्ट मैनेजर, डीएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed