फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो विभागों के बीच सड़क निर्माण का पेंच फंसा

दो विभागों के बीच सड़क निर्माण का पेंच फंसा

Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
दो विभागों के बीच सड़क निर्माण का पेंच फंसा
दो विभागों के बीच सड़क निर्माण का पेंच फंसा
विज्ञापन

आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला रास्ता कच्चा होने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव रावलधी से घिकाड़ा, साहुवास, फतेहगढ़, मिर्च व मिसरी की तरफ जाने वाला रास्ता अब तक कच्चा पड़ा है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने आईटीआई तक तो सड़क का पेच वर्क कर दिया लेकिन आगे कच्ची पड़ी सड़क लोगों के लिए आफत बनी हुई है। गांव रावलधी से आईटीआई तक सड़क पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने पेच वर्क कार्य कर दिया है। आईटीआई से आगे अन्य गांवों को जोड़ने वाले इस रास्ते का निर्माण करवाने के लिए ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है। कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अमर उजाला ने छह नवंबर को कच्चे रास्ते पर गहरे गड्ढे बने परेशानी का सबब नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद विभाग ने बुधवार को सड़क पर पेच वर्क कार्य करवा दिया।
गांव रावलधी से घिकाड़ा, साहुवास, फतेहगढ़, मिर्च व मिसरी की तरफ जाने वाला यह रास्ता अब तक कच्चा पड़ा है। आईटीआई से आगे ढाई किलोमीटर लंबी सड़क अब तक कच्ची है। रावलधी के अधिकतर ग्रामीण इन गांवों में जाने के लिए इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। रावलधी से इन गांवों में जाने के लिए यह रास्ता शॉर्टकट भी पड़ता है। लेकिन कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को रावलधी टी-प्वाइंट से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


बाक्स----
गांव रावलधी सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार व ग्रामीण ईश्वर, विकास, विनोद, चैनसुख, धर्मबीर ने बताया कि वे अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। अक्तूबर माह में सीएम के दादरी दौर के दौरान सरपंच सहित ग्रामीणों ने सीएम को लिखित में शिकायत दी थी लेकिन अधिकारियों ने लोगों की समस्या पर मौन धारण कर रखा है। कच्ची सड़क के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। सरपंच व ग्रामीणों की अपील के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स---
पीडब्ल्यूडी विभाग व ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारियों की मानें तो दोनों अधिकारी रावलधी आईटीआई से आगे की सड़क अपने अधीन होने से इंकार कर रहे हैं। ग्रामीणों के लिए आफत बनी सड़क निर्माण को लेकर दोनों विभाग अधिकारी अपना पल्लू झाड़ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी एक्सइएन उदयवीर ने बताया कि आईटीआई तक की सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन आती है इसलिए सड़क पर पेच वर्क करवा दिया है। आगे की सड़क ग्राम पंचायत के अधीन आती है। वहीं, ग्राम सचिव सुरेंद्र ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है। इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग करवाएगा।


वर्सन---
33 फुट की सड़क काफी समय से कच्ची पड़ी है। रावलधी से आईटीआई से इन गांवों को जाने वाली यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है लेकिन विभाग ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - राजेश, सरपंच प्रतिनिधि रावलधी

फोटो 26 रावलधी आईटीआई के आगे की कच्ची पड़ी सड़क।
फोटो 27 आईटीआई तक पेंच वर्क करते कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed