{"_id":"5a15c5874f1c1b79548bee51","slug":"91511376263-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी व बाढ़डा के बाजारों से हटेगा अतिक्रमण, चौक पर नहीं रूकेंगी बसें: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी व बाढ़डा के बाजारों से हटेगा अतिक्रमण, चौक पर नहीं रूकेंगी बसें: उपायुक्त
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों से हटेगा अतिक्रमण, चौक पर नहीं रुकेंगी बसें: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी और बाढड़ा शहर के बाजारों में जिस किसी दुकानदार या रेहड़ीधारक का सामान या साइनबोर्ड सड़क पर पाया जाएगा, जिला प्रशासन उसे जब्त कर लेगा। उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने इस विषय में कड़े आदेश जारी किए हैं। डीसी की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि सभी दुकानदार और रेहड़ी वाले अपना सामान 23 नवंबर तक दादरी और बाढड़ा के मुख्य सड़क मार्गों से हटा लें। इसके बाद प्रशासन दादरी और बाढड़ा दोनों शहरों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि दोनों शहरों में चौक पर कोई बस भी नहीं रुकेगी। अवैध रूप से रखे जाने वाले सामान के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। उपायुक्त ने कहा है कि बाजारों में अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इस समस्या के चलते यातायात व्यवस्था ठप हो चली है। सड़कों पर जाम लगा रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अब इस मामले में जल्द सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इसलिए दुकानदार अपना सहयोग देकर स्वेच्छा से सामान को हटाकर अंदर रख लें।