{"_id":"607492b58ebc3e8d1772360a","slug":"90-new-corona-infected-7932-vaccinated-jhjhar-news-rtk604171697","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 मिले नए कोरोना संक्रमित, 7932 को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 मिले नए कोरोना संक्रमित, 7932 को लगे टीके
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए जिले में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर सेे सोमवार को जारी की गई सूची के अनुसार 15 विद्यार्थियों सहित 90 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं 29 को छुट्टी देने के बाद फिलहाल भी 454 एक्टिव केस चल रहे हैं। इनमें से 41 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं 413 को घर पर इलाज दिया जा रहा है। एक जनवरी के बाद अब तक के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित सोमवार को पाए गए हैं। संक्रमितों की सख्या निरतंर बढ़ती जा रही है। फिलहाल भी 1214 लोगों को रिपोर्ट आनी बाकी है।
मेगा कैंप में लक्ष्य से अधिक लगाए टीके
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मेगा कैंप के दौरान सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को टीके लगाए गए हैं। जिले में टीकाकरण अभियान के दौरान पांच हजार बुजुर्गों व अन्य गंभीर बीमारी वाले लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। सोमवार को 7932 लोगों को टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार का दिन बुजुर्गों व 45 साल से अधिक आयु के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य के साथ कोरोना टीकाकरण को समर्पित रहा।
मेगा कैंप में जिलेभर में स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। बुजुर्ग महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कोरोना से दूरी बनाने में अपनी भागीदारी टीका लगवाकर दी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 60 वर्ष की आयु से अधिक व 45 वर्ष से अधिक आयु के वे व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण प्रक्रिया अमल में लाई गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर उक्त आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क टीका लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की देखरेख में चरणबद्ध तरीके से कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया चल रही है। कोरोना से बचाव का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। महामारी को टीकाकरण अभियान के माध्यम से हराया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण करते हुए पहली डोज के बाद व्यक्ति का दोबारा से 28 दिन बाद दूसरी डोज के रूप में टीकाकरण किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से इस टीकाकरण पर पूरी निगरानी है।जिलावासियों से आह्वान किया जा रहा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर सहयोगी बनते हुए लोग कोरोना टीकाकरण अवश्य कराएं।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।