Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   9 roadways buses deployed for the events in Rohtak and Jhajjar

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक व झज्जर के कार्यक्रम के लिए 9 रोडवेज बसों की लगाई ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
9 roadways buses deployed for the events in Rohtak and Jhajjar
01jjrp19- झज्जर। सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो से 9 रोडवेज बसाें की अलग-अलग दो कार्यक्रमों में ड्यूटी लगाई गई। इस दौरान पांच बसों की ड्यूटी नेहरू कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम और चार बसों की ड्यूटी रोहतक कार्यक्रम के लिए लगाई गई।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग झज्जर डिपो के पास शनिवार को कार्यक्रम के लिए रोडवेज बसों की मांग आई थी। इसके रोडवेज की तरफ से बसों को लेकर तैयारियां की गई। इसके बाद मांग अनुसार रविवार को रोडवेज की तरफ से रोडवेज बसों को भेजा गया, जो कि लोगों को अलग-अलग गांवों व शहर से लेकर दोनों कार्यक्रमों में पहुंची।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीघल, हसनपुर, लडायन और डाबोदा से रोडवेज बसों में लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया और कार्यक्रम समापन के बाद वापस छोड़ा गया। इसके अलावा रोहतक के कार्यक्रम में झज्जर से दो, बेरी से एक और बादली से एक रोडवेज बस लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लेकर गई। रविवार की छुट्टी होने के कारण बस अड्डा में सामान्य दिनों तक जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज की तरफ से दो कार्यक्रमों के लिए 9 रोडवेज बसों को मांग अनुसार लगाया गया। इस दौरान नेहरू कॉलेज के जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए पांच और रोहतक कार्यक्रम के लिए चार रोडवेज बसें भेजी गई।
अशोक, सीआई, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed