फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   871884 person vactinated for covid vactine

जिले में 8 71 884 लोगों को लगाए कोरोना बचाव के टीके

Tue, 12 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
871884 person vactinated for covid  vactine
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Jhjhar
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से चल रहा है। जिले में अभी तक कुल 8,71,884 लोगों टीके की डोज दी जा चुकी हैं। डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जहां कोरोना नियमों का पालन प्रभावी रूप से करवाया जा रहा है। वहीं टीकाकरण रूपी सुरक्षा कवच निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को प्रदान किया जा रहा है। जिले के लोगों को टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. संजीव मलिक ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए गए टीकाकरण शिविरों का ब्यौरा देते हुए बताया कि अब तक 6,39,373 लोगों को टीके की प्रथम डोज व 2,32,511 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 8895 हेल्थ केयर वर्कर्स ने टीके की पहली डोज के साथ ही 8895 हेल्थ वर्कर्स की ओर से दूसरी डोज भी ली जा चुकी है। इसी प्रकार से 8154 फ्रंट लाइन वर्कर टीके की पहली डोज व 7919 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 90,920 नागरिकों ने पहली डोज व 54,408 लोगों ने दूसरी डोज ली है। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 1,33,089 लोगों ने टीके की प्रथम डोज व 78,101 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 4,03136 लोगों ने पहली डोज व 91,684 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि डीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जरूरत अनुसार विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed