फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   822518 voters will elect four MLAs

Jhajjar-Bahadurgarh News: 822518 मतदाता करेंगे चार विधायकों का चुनाव

Sat, 17 Aug 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 17 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
822518 voters will elect four MLAs
झज्जर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। प्रदेश में पांच सितंबर को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा और एक अक्तूबर को चुनाव होंगे। जिले में चार विधानसभा क्षेत्र में हैं, जिसमें झज्जर (आरक्षित), बहादुरगढ़, बादली और बेरी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। दो अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी चार विधानसभाओं के 8 लाख 22 हजार 518 मतदाता अपने पसंद का विधायक चुनेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 822518 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 40 हजार 168 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 82 हजार 173 है। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 807 बूथ बनाए गए हैं। जिले में ट्रांसजेंडरों की संख्या 12 है। इसके अलावा सर्विस वोटरों की संख्या 10443 है। इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 9930 और महिला वोटरों की संख्या 513 है। लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक जिले में 14 हजार 464 मतदाता बढ़ गए हैं। लोकसभा चुनाव की बात करे तो उस समय 818662 मतदाता थे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि जिला में विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र वार अनुसार स्थिति
विस क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
बहादुरगढ़ 131451 114347 245802
बादली 102995 89797 192853
झज्जर आ. 101888 86620 195337
बेरी 101888 86620 188526

जिले में पोलिंग बूथों स्थिति
बहादुरगढ़- 233
बादली- 198
झज्जर आ.- 190
बेरी- 186

जिले में सर्विस वोटर की संख्या
विस क्षेत्र पुरुष महिला कुल
बहादुरगढ़ 1062 93 1155
बादली 2524 98 2622
झज्जर आ. 3487 168 3655
बेरी 2857 154 3011
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed