{"_id":"64b83ecddfe4c185bb058945","slug":"816-lakhs-stolen-from-retired-policemans-account-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-1224-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवानिवृत पुलिसर्मी के खाते से 8.16 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवानिवृत पुलिसर्मी के खाते से 8.16 लाख उड़ाए
Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव सौलधा निवासी दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 8 लाख 16 हजार रुपये उड़ा लिए गए। 17 व 18 जुलाई यानि दो दिन तक खाते से यह राशि ऑनलाइन तरीके से निकाली गई है। बीमा कंपनी का एजेंट बनकर यह ठगी की गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ में इस तरह की ऑनलाइन ठगी लगातार बढ़ रही है, मगर पुलिस चाहकर भी इस तरह की वारदातों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। गांव सौलधा निवासी 66 वर्षीय दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी जय सिंह ने बताया कि उसने अपने पोते जीविश के नाम से एक पॉलिसी मैक्स लाइफ में करवा रखी है। गत 17 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति ने फोन किया। उसने बोला कि वह लाइफ इंश्योरेंस से बोल रहा है। आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसके नंबर उसे बताने पर आपकी पॉलिसी खाते से कट जाएगी। आपको कहीं नहीं जाना पड़ेगा। कुछ समय बाद उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। कॉल करने वाले व्यक्ति की बातों में आकर उसने उस मैसेज को उसे बता दिया। फिर उसके खाते से 17 व 18 जुलाई दो दिन के अंदर उसके खाते से 8 लाख 16 हजार रुपये कट गए। उसे समझते देर न लगी कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है और उसी के तहत उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं। पुलिस ने जय सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।