फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीएलएड के 800 छात्र-अध्यापकों की इंटर्नशिप एवं शिक्षण अभ्यास आठ से

डीएलएड के 800 छात्र-अध्यापकों की इंटर्नशिप एवं शिक्षण अभ्यास आठ से

Mon, 01 Apr 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीएलएड के 800 छात्र-अध्यापकों की इंटर्नशिप एवं शिक्षण अभ्यास आठ से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। डीएलएड (जेबीटी) कोर्स कर रहे छात्र- अध्यापकों की इंटर्नशिप एवं शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम आठ अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा बोर्ड की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। छात्र-अध्यापकों को डाइट की ओर से स्कूल अॅलाट किए जाएंगे। प्रत्येक छात्र- अध्यापक से 10 सरकारी स्कूलों के ऑप्शन मांगे गए हैं। डीएलएड कोर्स वर्ष 2018-20 प्रथम वर्ष के लिए विद्यालय अनुभव कार्यक्रम और वर्ष 2017-19 के छात्र-अध्यापकों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू होगा। प्रथम वर्ष के छात्र- अध्यापकों को राजकीय प्राइमरी स्कूल और द्वितीय वर्ष के छात्रों को राजकीय हाई स्कूल में यह शिक्षण अभ्यास पूरा करना है। इसके लिए प्रत्येक छात्र- अध्यापक से 10 स्कूलों के ऑप्शन मांगे गए हैं। ऑप्शन के बाद बिरही कलां स्थित डाइट प्रिंसिपल की ओर से यह स्कूल अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्कूल अलॉट होने पर छात्र- अध्यापक को संबंधित स्कूल आठ अप्रैल से ज्वाइन करना होगा। डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र- अध्यापकों को सात सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होगी। इसी प्रकार प्रथम वर्ष के छात्र- अध्यापकों को चार सप्ताह का शिक्षण अभ्यास पूरा करना है। जिले में करीब एक दर्जन डीएलएड शिक्षण कालेज एवं डाइट हैं जिनमें करीब 800 छात्र- अध्यापक प्राइमरी टीचर का यह कोर्स कर रहे हैं। राज्य भर में 320 शिक्षण कालेज एवं डाइड हैं। डाइट प्रिंसिपल सुनीता पंवार और प्रवक्ता छतर सिंह का कहना है कि इस शिक्षण कार्यक्रम के लिए 25 मार्च को डाइट में संबंधित शिक्षण कालेजों के प्राचार्यों को आवश्यक गाइड लाइन दी जा चुकी हैं। इस शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम का स्कूलों में जाकर रोजाना निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed