{"_id":"5bdcb033bdec2269a92b68da","slug":"81541189683-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर लड़कों में सन्नी प्रथम, लड़कियों में मधु ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर लड़कों में सन्नी प्रथम, लड़कियों में मधु ने बाजी मारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेरी। गांव दूबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय में 39 वीं खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी गुप्ता ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की और खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़यों ने मार्चपास्ट किया तथा मुख्य अतिथि ने सलामी दी व झंडा फहराया और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने खेलों का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को खेल-भावना एवं अनुशासन से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से हमारा तन-मन स्वस्थ रहता है।
उन्होंने सरकार द्वारा चलाई गई खेल नीति के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मयंक डीपी, डॉ. अरूण डीपी ,डॉ. रीना डीपी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मंच-संचालन रणदीप चौहान ने किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. विकास, डॉ. कर्मवीर गुलिया, राजेश कुमार ने निभाई। 200 मीटर रेस में लड़कों में सन्नी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर राहुल रहा तृतीय स्थान पर अक्षय रहा। तथा लड़कियों में मधु प्रथम, मनीषा द्वितीय तथा अंकिता तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में स्वीटी प्रथम, बिंदु द्वितीय तथा ललिता तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में ललिता प्रथम, अंकिता द्वितीय तथा काजल तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में विनोद प्रथम, राहुल द्वितीय तथा दीपक तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में दीपक प्रथम, राहुल द्वितीय तथा रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय खेल मैदान में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आंनद लेने के लिए आसपास के गांव के खेल प्रेमी उपस्थित हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।