फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरपंचों ने मांगों के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

सरपंचों ने मांगों के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Tue, 02 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सरपंचों ने मांगों के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
बाढड़ा। सरपंच एसोसिएशन की बैठक बाढड़ा के खंड कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन प्रधान सूबे सिंह ने की।
विज्ञापन

प्रधान सूबे सिंह ने कहा कि पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेलों की मेंटनेंस का बजट सरकार को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सरपंचों से बार -बार इस्टीमेट तैयार कर मांगे जाते हैं लेकिन इन्हें मंजूरी नहीं दी जा रही है। एचआरडीएफ के तहत कोई पैसा पंचायतों को नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाते हैं लेकिन कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरपंचों को भी सांसद व विधायकों की तर्ज पर पेंशन भता मिलना चाहिए। सरपंचों व पंचों का मानदेय समय पर दिया जाना चाहिए। बाद में सरपंच एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार मुकेश कुमार को मांगों के लिए ज्ञापन दिया। इस अवसर पर सिरसली सरपंच अजीत, पंचगाव सरपंच राजेश, डूडीयाला नंदकरण सरपंच पूजा देवी, बाढड़ा सरपंच राकेश, चांदवास सरपंच भतेरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed