फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सवा लाख एमटी हुई गेहूं की खरीद, 50 हजार एमटी हुआ उठान

सवा लाख एमटी हुई गेहूं की खरीद, 50 हजार एमटी हुआ उठान

Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सवा लाख एमटी हुई गेहूं की खरीद, 50 हजार एमटी हुआ उठान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गेहूं उठान को लेकर मंडियों में काफी दिक्कतें चल रही हैं। मंडियों में उठान को लेकर अधिकारियों ने टारगेट भी तय कर रखा है लेकिन ट्रांसपोर्टर एकाध मंडी को छोड़कर कहीं भी टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों के द्वारा ट्रांसपोर्टर को 25 हजार बैग के उठान का टारगेट रखा गया है लेकिन ट्रांसपोर्टर 10 से लेकर 22 हजार बैग तक ही उठान कर पा रहे हैं। इसी समस्या से दुखी आढ़तियों के द्वारा उठान समय पर करवाने के लिए अपने निजी वाहन तक इस कार्य में लगाए हुए हैं लेकिन व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर नहीं आई है। जिले की मंडियों में अभी तक सवा लाख एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 50 हजार एमटी गेहूं का उठान हो चुका है। कुल मिलाकर खरीद का अभी तक केवल 39 प्रतिशत उठान ही हो पाया है।


मंडी वाइज गेहूं खरीद व उठान (आंकड़े मीट्रिक टन में)
मंडी खरीद उठान
आसौदा 4690 918
बहादुरगढ़ 4909 2563
बेरी 28020 13455
छारा 15388 6510
ढाकला 12895 4500
झज्जर 28186 11898
माजरा डी 21496 5745
मातनहेल 14083 5358
कुल 129621 50947

वर्जन
गेहूं उठान के लिए हर रोज ट्रांसपोर्टर के कार्य पर नजर रखी जा रही है। शाम को उठान की रिपोर्ट ट्रांसपोर्टर से ली जा रही है। उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में उठान 60 फीसदी को पार कर जाएगा।
विज्ञापन

- अशोक शर्मा, डीएफएससी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed