फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों खरीद की शर्तें हटाने को लेकर किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

सरसों खरीद की शर्तें हटाने को लेकर किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Wed, 28 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सरसों खरीद की शर्तें हटाने को लेकर किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
सरसों खरीद की शर्तें हटाने के लिए किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
विज्ञापन

चरखी दादरी। नई अनाज मंडी परिसर स्थित मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय के समक्ष सरसों खरीद पर लगाई गई सरकारी शर्तों के विरोध में नौवें दिन अखिल भारतीय किसान सभा व किसान जनहित समिति के पदाधिकारियों ने धरना दिया। इस दौरान किसानों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। जिसमें सुनील पहलवान, राज स्वरूपगढ़, उम्मेद सिंह, शमशेर सिंह खातीवास, रणधीर सिंह कुंगड़ दादरी बैठे।
मंगलवार को धरने की अध्यक्षता मास्टर रामरत्न घसौला और शमशेर सिंह खातीवास ने की। संचालन कर्ण सिंह समसपुर व रणधीर कुंगड ने किया। धरने को अखिल भारतीय किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह, जिला भिवानी अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, सीटू नेता करतार, सुनील पहलवान सांतौर ने भी संबोधित किया। किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार ने विधानसभा में वादा किया था कि किसानों की सरसों का एमएसपी रेट पर दाना-दाना खरीदेगी। अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरे खानें को मजबूर किया जा रहा है। अनावश्यक शर्तों को थोप कर किसानों को फसल को बिचौलियों को औने पौने रेट पर बेचने पर मजबूर किया जा रहा है। किसान संगठन पिछले 9 दिन से लगातार धरने पर बैठे हैं परंतु अभी तक सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मास्टर शेर सिंह, ओमप्रकाश सैनी, करतार ग्रेवाल, उमेद सिंह स्वरूपगढ़, राज सिंह, रणधीर सिंह, सुनील पहलवान, रणधीर सिंह कुंगड, मास्टर रामरतन घसौला, कर्ण सिंह समसपुर, सुरेंद्र सिंह मोठसरा, मैनेजर राजपाल सांगवान सांरगपुर, जय सिंह समसपुर, धर्मबीर खेडी बूरा, मास्टर चंद्र सिंह आर्य, शेर सिंह मैनेजर आदमपुर, ज्ञानीराम पैंतावास खुर्द, कप्तान सुल्तान सिंह मकड़ाना, शमेशर सिंह फौगाट खातीवास, रामपाल घिकाड़ा, रामनिवास मिर्च प्रधान इनेलो, रामपाल सांगवान, सुंदर सिंह, पूर्व सरपंच संमुद्र सिंह बिगोवा, हवा सिंह, पूर्व बैंक अधिकारी बलवान सिंह साहु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed