{"_id":"5aa592bb4f1c1b01768b4d5a","slug":"81520800443-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज से शुरू होगी डोर टू डोर कूड़ा उठान योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज से शुरू होगी डोर टू डोर कूड़ा उठान योजना
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
शहर के लोगों को नगरपालिका आज से एक नई सौगात देगी। घरों से निकलने वालो कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए उन्हें अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। नपा के टीम आपके घर द्वार से ही कूड़ा उठाएगी। कूड़ा उठान के लिए नपा द्वारा काफी समय पहले टेंडर कर दिया गया था। कूड़ा उठान कार्य के लिए निजी एजेंसी के द्वारा दो बड़े ट्रैक्टर, 5 छोटे ट्रैक्टर व हाथ रेहड़ियां लगाई जाएंगी जिनसे घर-घर कूड़ा उठान का कार्य लिया जाएगा।
25 लाख रुपये होंगे खर्च
शहर में कूड़ा उठान कार्य के लिए नपा के द्वारा प्रतिमाह 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। खास बात यह भी है कि शहर के लोगों से इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। शहर केे लोगों को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है। शहर के कचरा प्रबंधन पर नपा के द्वारा पहले भी भारी-भरकम खर्च किया जाएगा।
शहर की नालियों को भी किया जाएगा साफ
नपा में तैनात 145 सफाई कर्मियों को भी अब नई सिरे से जिम्मेदारियां दी जाएंगी। नपा के द्वारा अब वार्डों की गलियां चकाचक करने के लिए नपा कर्मियों को ड्यूटी लगाई जाएगी। नपा की ओर से कर्मियों को गली नम्बर के साथ ड्यूटी दी जाएगी। इसके चलते उस गली की सफाई के लिए उनकी जिम्मेदारी फिक्स हो जाएगी। इसके बाद वे फरलो नहीं मार सकेंगे। जिस गली की नाली में गंदगी मिलेगी, उसके सफाई कर्मी की अनुपस्थिति दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
शहर के लोगों को होगा फायदा
डोर टू डोर कूड़ा उठान से शहर के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें कूड़ा फेंकने के लिए बाहर नहीं जाना होगा तथा शहर में भी स्वच्छता का माहौल बनेगा। स्वच्छता सर्वे 2019 से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था से संबंधित पूरी तैयारी कर ली जाएगी।
-कविता नंदवानी, चेयरमैन, नपा झज्जर।
वर्जन
सोमवार से शहर में कूड़ा उठान कार्य शुरू हो जाएगा। शहर में अब जगह-जगह गंदगी फैलने से भी निजात मिल सकेगी। शहर में डस्टबिन भी रखवाए जाएंगे।
-नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
शहर में आज से डोर टू डोर उठाया जाएगा कचरा
-शहर के लोगों से नहीं लिया जाएगा कोई चार्ज